बंगाल में हिंसा जारी- हुगली में लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला

कोलकाता।

बंगाल में सुबह से जारी चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा का दौर जारी है। इसी क्रम में हुगली से भाजपा सांसद व चुंचुरा से पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला किया गया है। लॉकेट का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पथराव किया। इसमें उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया है। लॉकेट का कहना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 66 नंबर बूथ पर छप्पा वोट पड़ने की शिकायत मिलने पर वह वहां देखने गई थी इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।

कूचबिहार के सीतलकूची में मतदान के लिए लाइन में लगे 18 वर्ष के एक नवयुवक आनंद बर्मन की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने हत्‍या का आरोप तृणमूल पर लगाया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद भाजपा समर्थक था।

कूचबिहार जिले की दिनहाटा विधानसभा सीट के भेटागुड़ी इलाके में मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप भी भाजपा पर लगा है। मतदान करने आये लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया, उन्होंने केंद्रीय बलों पर निष्क्रिय रहने का भी आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को मारने-पीटने और उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा देने की भी घटना सामने आई है।

माकपा पोलिंग एजेंट की आंखों में डाला मिर्च पाउडर

बंगाल में मतदान के साथ अलग अलग पोलिंग बूथ से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसारा जादवपुर विधानसभा केंद्र के गांगुलीबगान इलाके के एक बूथ में माकपा के पोलिंग एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका गया। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है।

टॉलीगंज के बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट को रोका गया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान टॉलीगंज के एक बूथ में भाजपा के पोलिंग एजेंट को प्रवेश करने से रोकने पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी गई। मतदान केंद्र गांधी कॉलोनी भारती बालिका विद्यालय में भाजपा के पोलिंग एजेंट को शुरू में स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, भाजपा सांसद और टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुप्रियो वहां पहुंचे और एजेंट को अनुमति दिलवायी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आज सुबह 7 बजे से चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में राज्‍य के पांच जिलों कूच बिहार, अलीपुरद्वार, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली के 44 निर्वाचन क्षेत्रों के 373 उम्मीदवारों मैदान में हैं। ज्ञात हो कि 44 निर्वाचन क्षेत्रों में, हावड़ा में नौ सीट , हुगली में 10 सीट, दक्षिण 24 परगना में 11 सीट, अलीपुरद्वार में पांच सीट और कूच बिहार में नौ सीट हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!