वैक्सीन को लेकर महाराष्ट्र और केंद्र के बीच तकरार तेज

इन दिनों विधानसभा चुनावों से ज्यादा कोरोना वैक्सीन को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। अब महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र के उस दावे को खारिज कर दिया कि कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य में पांच लाख से अधिक टीके बर्बाद हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा रखे आंकड़ों को खारिज करते हुए कहा कि ये सही नहीं हैं।

महाराष्ट्र में आधे से भी कम टीके हुए बर्बाद: टोपे
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि टीके बर्बाद होने के जो आंकड़े पेश किए गए हैं वे असल में टीके बर्बाद होने की राष्ट्रीय औसत है। राज्य में राष्ट्रीय औसत प्रतिशत से आधे से भी कम टीके बर्बाद हुए हैं। दरअसल जावडेकर ने वीरवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार को टीकाकरण पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

टोपे ने सरकार पर उठाए सवाल
आंकड़े रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि राज्य को अभी तक कोविड-19 के कुल 1,06,19,190 टीके मुहैया कराए गए। दरअसल टोपे ने सवाल किया था कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा रहे हैं जबकि राज्य टीकाकरण अभियान में अग्रणी है और सबसे ज्यादा उपचाराधीन मामले हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले
फेसबुक लाइव में टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र को हर सप्ताह टीके की 40 लाख खुराकों की जरूरत है और स्पष्ट किया कि टीकाकरण अभियान केंद्र और राज्य के बीच टकराव का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र को 7.5 लाख खुराकें मिली है वहीं उत्तर प्रदेश को 48 लाख खुराकें, मध्य प्रदेश को 40 लाख, गुजरात को 30 लाख और हरियाणा को 24 लाख खुराकें दी गयी हैं। टोपे ने सवाल किया कि महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान में अग्रणी है और सबसे ज्यादा उपचाराधीन मामले हैं लेकिन केवल 7.5 लाख खुराकें ही क्यों दी गयी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!