बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर ने की सुसाइड, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया था काम

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री से एक बुरी ख़बर आ रही है। नौजवान कलाकार संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच कर रही है। संदीप ने यह क़दम उठाने से पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने परेशानियों के चलते ख़ुद की जान लेने की बात कही। इस कथित सुसाइड नोट में नाहर ने कहा कि उनके इस कदम के लिए परिवार को ज़िम्मेदार ना ठहराया जाए। 

मुंबई पुलिस के हवाले से एएनआई ने ख़बर दी कि नाहर का निधन मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में स्थित उनके आवास पर सुसाइड की वजह से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज़ करके जांच शुरू कर दी है। बता दें, नाहर ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फ़िल्म एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। वहीं, अक्षय कुमार संग वो केसरी में काम कर चुके थे। 

संदीप नाहर के फेसबुक एकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है और इसके साथ रोमन हिंदी में लिखा हुआ एक लम्बा नोट भी है। नोट में लिखा है- अब जीने की इच्छा नहीं हो रही है। लाइफ़ में काफ़ी सुख-दुख देखे। हर प्रॉब्लम को फेस कियास, लेकिन आज मैं ट्रॉमा से गुज़र रहा हूं, वो बर्दाश्त क बाहर है। मैं जानता हूं, सुसाइड करना कायरता है। मुझे भी जीना था, लेकिन ऐसे जीने का भी क्या फायदा, जहां सुकून और सेल्फ़ रेस्पेक्ट ना हो। इस नोट में संदीप ने अपनी निजी ज़िंदगी की उलझनों का भी ज़िक्र किया है।

संदीप का पूरा वीडियो आप नीचे सुन सकते हैं। उनकी पूरी पोस्ट फेसबुक एकाउंट पर पढ़ी जा सकती है। मुंबई पुलिस को आगे की कार्रवाई करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

https://www.facebook.com/100001399612912/videos/3898541740202441/

संदीप के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की शूटिंग के दौरान की कई फोटो हैं, जिनमें वो सुशांत और दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

संदीप के फेसबुक एकाउंट पर कई लोगों ने उनके निधन पर अफ़सोस जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, इंस्टाग्राम एकाउंट के ज़रिए भी संदीप को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फ़िल्मों के अलावा संदीप विज्ञापनों में भी नज़र आते रहे हैं।

सुशांत का निधन भी पिछले साल 14 जून को हुआ था। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर ही मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या कहा गया। हालांकि, अभी इसकी सीबीआई जांच चल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!