देश में दूसरी वैक्सीन को भी मंजूरी दिलाने की तैयारी, भारत बायोटेक की DCGI पैनल के साथ बैठक

देश में नए साल की शुरुआत कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग से शुरू हुई है। देश के कई राज्यों में आज से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चलाया जा रहा है। देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दिलाने के लिए बैठक चल रही है। इस बीच देश में कोरोना की दूसरी वैक्सीन को मंजूरी दिलाने की भी तैयारी हो रहा है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के टीकों का आकलन करने वाली विशेषज्ञों की एक समिति ने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक को दोपहर 1.30 बजे एक बैठक के लिए बुलाया, 

विशेषज्ञों की समिति ने शुक्रवार को कहा था कि भारत बायोटेक अपने ‘कोवाक्सिन’ पर अधिक डेटा पेश करे ताकि हम इसको मंजूरी दिलाने की दिशा में आगे बढ़ सके।

गौरतलब है कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति (सईसी) ने शुक्रवार को सीरम की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसे अंतिम मंजूरी दिलाने के लिए भारत की दवा नियामक (डीसीजीआइ) के पास भेजा गया है जो कभी भी इसे इस्तेमाल की मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा अब भारत बायोटेक (Bharat-Biotech) की वैक्सीन के नाम पर विचार चल रहा है।

वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने बुधवार को सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक द्वारा उपलब्ध कराए गए अतिरिक्त डाटा का विश्लेषण किया था। देश में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए सीरम और भारत बायोटेक के अलावा फाइजर ने भी आवेदन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!