पहले चरण में तीन करोड़ कोरोना योद्धाओं को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि तीन करोड़ कोरोना योद्धाओं को मुफ्त में वैक्सीन लगेगी। इससे पहले उन्होंने देशभर में फ्री कोरोना टीका लगाने की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि कोरोना वायरस टीकाकरण के पहले चरण में देश में प्राथमिकता वाले लाभार्थियों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी, जिसमें 1 करोड़ हेल्थकेयर वर्कर और 2 करोड़ फ्रं​ट लाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन मुहैया कराया जाए? इस बारे में फैसला लिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान के पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने की योजना बनाई है।

बता दें कि सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 116 जिलों के 259 जगहों पर ड्राई रन का आयोजन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश को वैक्सीन फ्री मिलेगी। इस दौरान उनसे सवाल किया गया था कि कोरोना वैक्सीन जैसे दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही थी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि  तीन करोड़ कोरोना योद्धाओं को मुफ्त में वैक्सीन लगेगी।

अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील करते हुए कहा कि देश के लोगों को मेरी अपील है कि वो किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। भारत की सरकार देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना चाहती है, वैक्सीन का विकास उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारी प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव सुनिश्चित करना है। पोलियो अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन लोगों ने वैक्सीन ली और भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है। 

ड्राई रन का आयोजन 

बता दें कि इससे पहले चार राज्यों में वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन का आयोजन हुआ था। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया है। सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। इस दौरान असली टीका नहीं दिया जा रहा, बाकी हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

जल्द मिलेगी भारत को कोरोना वैक्सीन

बता दें कि देश को कोरोना वैक्सीन मिलने की औपचारिकता भर रह गई है।  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ऑक्सफर्ड- एस्ट्राजेनेका की  वैक्सीन को के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। भारत में यह वैक्सीन कोविशील्ड के नाम से पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लाने की तैयारी में है।  देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) वीजी सोमानी जल्द ही इसके इस्तेमाल की इजाजत दे सकते हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!