कोरोना से भोपाल बेहाल, बुधवार को मिले 199 नए केस

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार का असर राजधानी भोपाल पर भी देखा जा रहा है। बीते कई दिनों से भोपाल में कोरोना की रफ्तार में फिर आई तेजी आ गई है। यहां 10 दिनी लॉकडाउन का भी कोई फायदा नहीं मिला।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को भोपाल में कोरोना के 199 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें एमपीईबी कॉल सेंटर ऑफिस गोविंदपुरा से 7 लोग कोरोना संक्रमित निकले, जबकि पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से 4 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं आईटीबीपी कान्हा सैय्या से 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले और मैनिट हॉस्टल टीटीनगर से 8 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा एम्स से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाहजहानाबाद पुलिस स्टेशन से भी 1 जवान संक्रमित पाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले है। एमपीईबी ऑफिस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिजली कालोनी ऑफिस से तीन लोग संक्रमित निकले। साथ ही सीआरपीएफ बंगरसिया से 8 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ईएमई सेंटर से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

25 वी बटालियन से भी 1 जवान संक्रमित निकला है। जेपी से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले। गौरतलब है कि भोपाल में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8885 पहुंच चुका है। हालांकि इनमें से अब तक 7059 मरीज पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। जबकि अब तक यहां कुल 250 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!