मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि अब प्रदेश में जितनी भी शासकीय भर्तियां निकलेंगी उनमें मध्य प्रदेश के युवाओं को ही नौकरियां दी जाएंगी। इस निर्णय का स्वागत करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार ने आज प्रदेश के पूरे युवाओं को एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य उज्जवल और सफल हो सके मध्य प्रदेश की सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि अब जितनी भी शासकीय भर्तियां होंगी.

उनमें सिर्फ मध्य प्रदेश के युवाओं को मौका दिया जाएगा यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रदेश का युवा अब अपने घर पर ही रह कर अपनी योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर सकेगा नौकरी की तलाश में उसे अपने प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा स्वागत करता है शिवराज जी सदा ही जनता के हितों के लिए तत्पर हैं और उनका यह निर्णय उनके अनेक विकास कार्यो में एक और महत्वपूर्ण स्तंभ स्थापित करता है ।

प्रदेश का युवा हमेशा ही नौकरी की तलाश में प्रदेश के बाहर बड़े महानगरों की ओर जाता रहा है नौकरी की तलाश में भटकता रहा है, परेशान होता रहा है अब इस तरह के निर्णय से युवा प्रदेश में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर सकेगा और शासकीय संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकेगा क्योंकि मध्य प्रदेश के संसाधन मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए ही है।

शिवराज सरकार के इस निर्णय का लाभ यह होगा कि अब प्रदेश के पर्याप्त लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा होंगे जिससे अपना मध्य प्रदेश और भी समृद्ध प्रदेश बन सकेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के अभूतपूर्व ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करता है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बीडी शर्मा जी और सभी मंत्रिमंडल के सदस्यों के बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रदेश के समस्त युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

19 अगस्त को मध्य प्रदेश के 56 संगठनात्मक जिलों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मिष्ठान वितरण आतिशबाजी कर सरकार के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!