शिवराज सरकार के एक और मंत्री मोहन यादव को हुआ कोरोना, दो दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच पर दिखे थे

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के एक और मंत्री को कोरोना हो गया है। उज्जैन दक्षिण से विधायक और मध्य प्रदेश कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर हैंडल पर दी। यहां ध्यान देने वाली बात है कि दो-तीन दिन पहले ही मोहन यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दिखे थे।

मंगलवार की रात मंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया और लिखा, ‘मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं इंदौर के अरबिंदो अस्पताल आया हूं। हालांकि, भगवान महाकाल की कृपा से मैं ठीक हूं।’ 

पिछले तीन दिनों में मंत्री मोहन यादव इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, उज्जैन में एक धार्मिक कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के उज्जैन आगमन के दौरान उनके साथ सभी कार्यक्रमो में वह शामिल हुए थे। उन्होंने सिंधिया के साथ कई घंटे तक वक्त बिताया था। 

इसके अलावा, 15 अगस्त को मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचवि कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी, जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्विटर पर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है- आज इंदौर अल्प प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी से उनके निवास प सौजन्य भेंट की।’ बता दें कि इस दौरान अन्य बीजेपी नेता भी रहे।

इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके मंत्रिपरिषद के चार अन्य मंत्री सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के छह सदस्य अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!