मध्य प्रदेश के श्री कृष्ण गौशाला में हालात बदतर, भूख से 13 गाय और बछड़े ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की खिलचीपुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सोमवार (17 अगस्त) को 13 गाय और बछड़े ने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक द्वारा जानकारी दी गई कि इन गायों की मौत की वजह भूख से हुई है। नगर के गौ सेवक मनोज गुप्ता व गायों को शव उठाने वाले कर्मचारी का कहना है कि गौशाला में बारिश से हुए कीचड़ और बीमार गाय का इलाज समय पर नहीं होने से इन गायों की मौत हो गई है। जिस गौशाला में गायों की मौत हुई है, उसमें क्षमता से अधिक गायों का होना बताया जाता है।

गौशाला में टिन-शेड भी आज तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसके कारण गायें खुले आसमान के नीचे रहती हैं और बारिश होने पर वह भीग जाती हैं। सूखा स्थान न होने पर उन्हें कीचड़ में बैठना पड़ता है।

बताते चलें कि गौशाला में करीब 600 गायें हैं। इस समय ग्रामीण अपनी फसल को बचाने के लिए गायों को गांव से भगाते हुए गौशाला में छोड़ देते हैं। जिससे इसकी क्षमता अधिक बढ़ गई है। यहां यह भी बात गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी श्री कृष्ण गौशाला में 300 गायों की मौत होना बताया गया था।

इस संबंध में जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहा है। वहीं चिकित्सक द्वारा गायों के शवों की जांच पड़ताल करते हुए बताया गया कि इन पशुओं की मौत भूख से हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!