अब वन नेशन-वन स्टैंडर्ड को लागू करने की तैयारी, अभी देश में एक दर्जन मंत्रालय और विभाग तय करते हैं मानक

वन नेशन-वन राशनकार्ड के बाद अब सरकार वन नेशन-वन स्टैंडर्ड को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रही है। उपभोक्ता मंत्रालय का कहना है कि पूरे देश में वन नेशन-वन स्टैंडर्ड को लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित मंत्रालयों से चर्चा चल रही है।

केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि वन नेशन-वन स्टैडर्ड पर चर्चा चल रही है। इस संबंध में जल्द ही भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, मंत्रालय ने वन नेशन-वन स्टैंडर्ड के लिए एक टाइमलाइन भी तय की थी, पर कोरोना महामारी की वजह से उस पर अमल नहीं किया जा सका।

वन नेशन-वन स्टैंडर्ड का जिक्र करते हुए मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह काफी लंबी प्रक्रिया है। पर इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कोरोना महामारी की वजह से कुछ देरी हुई है, पर अब इसे फिर से प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। मार्च 2021 तक पूरे देश में वन नेशन-वन राशनकार्ड का लक्ष्य हासिल करने के बाद मंत्रालय वन नेशन- वन स्टैंडर्ड पर आगे बढ़ेगी।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में मानक तैयार करने की जिम्मेदारी बीआईएस की है। पर कई दूसरे मंत्रालय भी अलग-अलग वस्तुओं के लिए मानक तैयार करते हैं। हमारी कोशिश है कि संबंधित मंत्रालय अपने-अपने मानक तैयार करे, पर उन मानकों को अधिसूचित करने की जिम्मेदारी बीआईएस निभाए। भारतीय मानक ब्यूरो 20 हजार से अधिक मानक बना चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!