वेब सीरीज के नाम पर युवती का अश्लील वीडियो शूट कर पोर्न साइट पर डाला, जानें पूरी कहानी

इंदौर. वेब सीरीज (Web Series) में काम दिलवाने के नाम पर युवती का अश्लील वीडियो (Porn Video) बनाया गया. फिर उसे पोर्न साइट (Porn Site) पर अपलोड कर दिया गया. इस बात की जानकारी युवती को उसके एक परिचित से मिली. तब उसने पुलिस में मामला दर्ज (FIR) कराया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मिलिंद और अंकित हैं.

कुछ समय पहले ही संपर्क हुआ था आरोपी से
दरअसल कुछ समय पहले युवती मिलिंद के संपर्क में आई थी. मिलिंद ने खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताया था और भरोसा दिलाया था कि वह वेब सीरीज में उसे काम दिलवा सकता है. इसी के लिए उसने युवती को मुंबई के विजय से मिलवाया था. इन दोनों ने मिलकर मूवी के लिए युवती से एक प्रोमो शूट करने को कहा. और इसी प्रोमो के नाम पर इन्होंने युवती का अश्लील वीडियो बनाया.

दो आरोपी गिरफ्तार
दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने इस वीडियो को पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया. बाद में युवती को उसके एक परिचित ने बताया कि उसका वीडियो पोर्न साइट पर है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी मिलिंद और अंकित नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिलिंद ने ही युवती को मुंबई के विजय से मिलवाया था, साथ ही अंकित ने वीडियो शूट किया था.

एरोड्रम थाना इलाके में शूट हुआ था वीडियो
एरोड्रम थाना इलाके के एक लग्जरी रिजॉर्ट गार्डन में युवती का  वीडियो शूट किया गया था. युवकों ने गेस्ट के ठहरने के लिए रिजॉर्ट बुक किया था और वहां वीडियो शूट किया. पुलिस आरोपियों के बताए हुए ठिकाने पर जाकर इस बात की तस्दीक भी करेगी कि कहीं रिजॉर्ट संचालक की भूमिका भी संदिग्ध तो नहीं. इसके साथ ही वहां के रिकार्ड जब्त किए जाएंगे ताकि मालूम चल सके कि आखिर उस दिन इनके साथ और कौन-कौन था.

और भी युवतियां बनी हैं शिकार
राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक, युवती की फरियाद पर प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ में कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है. जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा. अब तक जानकारी मिली है कि आरोपी और भी युवतियों को अपना शिकार बना चुके हैं, अब तस्दीक की जा रही है कि आरोपियों का मुम्बई में किससे संपर्क था और कौन सहयोग करता था. यदि किसी की मिलीभगत हुई तक गिरफ्तार किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!