इटली में 15 अक्तूबर तक बढ़ा लॉकडाउन

विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.69 करोड़ के पार हो गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 6.64 लाख से अधिक हो गया है। इस बीच चीन ने 100 से ज्यादा नए पुष्ट मामलों की सूचना दी है। उधर, इटली में लॉकडाउन 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। चीन के शिनजियांग क्षेत्र को अभी भी कोरोना प्रभावित बताया जा रहा है। नए मामलों में से इस क्षेत्र से 89 मामले मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 101 मामले सामने आए हैं। उधर, अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 44.98 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 1.52 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन को लेकर वायरल हो रहे एक डॉक्टर के वीडियो का पक्ष लिया है। ट्रंप ने वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया को आश्वस्त किया है कि उनके यहां बनी वैक्सीन अन्य देशों को भी सुलभ होगी। उन्होंने दावा किया कि हम 2021 के शुरुआत में ही वैक्सीन तैयार कर लेंगे। दूसरी तरफ, रूस ने भी दूसरी कोरोना वैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू कर दिया है। यहां 27 जुलाई को दी गई खुराक के बाद संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ महसूस कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!