CM शिवराज की जान को ‘खतरा’ बताने वाले डॉक्‍टर पर FIR, जानें पूरी कहानी

भोपाल. मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की जान को खतरा बताते हुए कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाने वाले डॉक्टर राजन सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch)ने की है. हालांकि अभी डॉक्‍टर राजन सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आरोपी राजन ने शिवराज सिंह चौहान के चिरायु अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया था. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें भोपाल के कोविड-केयर सेंटर चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिवराज सिंह चौहान को फोन कर उनका हाल-चाल लिया था.

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दर्ज कराया केस
इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने डॉक्‍टर राजन पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मिथ्या तथ्य और भ्रामक जानकारी फैलाने का केस दर्ज किया है. क्राइम ब्रांच ने बताया कि राजन ने घर पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उसने खुद को एचसी/पीएचडी मध्य प्रदेश कुपोषण निवारण समिति का पूर्व अध्यक्ष बताया था.

राजन ने कही थी ये बात
डॉक्‍टर राजन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. राजन ने खुद भी इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करते हुए सीएम शिवराज की जान को खतरा बताया था. आरोप है कि राजन ने सीएम के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक जानकारी दी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है. हालांकि अभी राजन की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस…
क्राइम ब्रांच की जानकारी के अनुसार मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निकालकर भ्रामक वक्तव्य जारी किया गया है, जिसका आशय मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और उनका अपमान करना था. इस पर थाना क्राइम ब्रांच ने डॉ. राजन सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/2020 धारा 500, 501, 505(2), 188 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!