मध्य प्रदेश: सड़क किनारे जूता बेचने वाले की बेटी को मिले 97 प्रतिशत मार्क्स, डॉक्टर बनने की तमन्ना, सरकार से मदद की अपील

मध्य प्रदेश के श्योपुर में सड़क किनारे जूता बेचने वाले की बेटी मधु आर्या ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में स्ट्रीम की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्या की सफलता से घर में सभी खुश हैं। उसकी मां का कहना है कि हमने बड़ी मुश्किल से उसे शिक्षा दी। मेरी बेटी ने भी कड़ी मेहनत की। हम बहुत खुश हैं।

वहीं, मधु ने कहा, ‘मैंने कड़ी मेहनत की है। मैं सुबह 4 बजे उठ जाती थी और हर दिन 8-10 घंटे पढ़ाई करती थी। मैं एक डॉक्टर बनना चाहती हूं। इसके लिए मैं NEET की तैयारी कर रही हूं। मेरे माता-पिता और पूरा परिवार बहुत खुश है। मैं सरकार से अपनी उच्च शिक्षा में समर्थन करने की अपील करती हूं, क्योंकि मेरे पिता इसका खर्चा नहीं उठा पाएंगे।’

मध्य प्रदेश बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने Kn एमपी बोर्ड 12वीं की आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षाओं में करीब 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल एमपी बोर्ड 12वीं में खुशी सिंह ने पहली रैंक पाई है।  खुशी ने  500 में से 486 अंक हासिल किए हैं। इस साल 68.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट पिछले साल से कम गया है। पिछले साल पास फीसदी 76.31% गया था। लड़कियों ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार लड़कों का पास फीसदी 64.66%  और लड़कियों का पास फीसदी 73.4% रहा।

मेधावी छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस साल से 12वीं में मेधावी स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप योजना शुरू की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस बार 12वीं के मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपए दिए जाएंगे। यह योजना 2019-20 के रेगुलर और स्वधायी स्टूडेंट्स दोनों के लिए लागू होगी।  

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!