भोपाल में जीएमसी का डॉक्टर लालवानी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एमडी फाइनल ईयर में पास करने के लिए छात्र से डेढ़ लाख रुपए मांगे थे

मध्यप्रदेश लोकायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मुरली लालवानी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। उन्होंने एमडी फाइनल ईयर में पास कराने के लिए डेढ़ लाख रुपयों की मांग की थी। सोमवार दोपहर फरियादी के 40 हजार रुपए देते ही टीम ने उसे ट्रैप कर लिया। इसके बाद दो और अन्य छात्रों ने लालवानी पर रुपए मांगने की शिकायत की है।

शिकायत के बाद मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रुपए लेते डॉ.लालवानी को उनके ही ऑफिस से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

नरवर जिला शिवपुरी निवासी डॉ.यशपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत की थी। एसपी मनु व्यास ने बताया कि जांच में तथ्य सही पाए गए। इसके बाद टीम ने दोपहर करीब साढ़े 11 बजे जीएमसी भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में विभाग अध्यक्ष डॉ. मुरली लालवानी को यशपाल से 40 हजार रुपए लेते रंग हाथ पकड़ा। टीम ने उन्हें विभाग अध्यक्ष के कक्ष से ही गिरफ्तार किया।

जीएमसी के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में है
यशपाल ने बताया कि वह गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग एमडी फाईनल ईयर में है। विभाग अध्यक्ष डॉ. मुरली लालवानी ने पास करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। यह रुपए पोस्टमार्टम लीगल वर्क के लिए सरकार से पिछले वर्षों में गृह विभाग से मिले थे। लालवानी यही रुपए मांग रहे थे। लालवानी ने धमकाया कि पीएम परीक्षा करता हूं। 1.5 लाख रुपए नहीं देने पर फेल कर दूंगा। यशपाल के साथ ही 2 अन्य पीजी छात्रों डॉ. अशोक यादव और डॉ. संजय जैन ने भी लालवानी की रुपए मांगने की शिकायत की।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!