असम और बिहार में बाढ़ के कारण बिगड़े हालात, हजारों लोग बेघर हुए, रेल-सड़क परिचालन बाधित

नई दिल्ली । बाढ़ के कारण देश के विभिन्न राज्यों में संकट की स्थिति पैदा हो गई है, लेकिन सबसे बुरे हालात इस समय असम में हैं। यहां अब तक 100 के लगभग लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। दूसरी ओर, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ के कारण स्थिति बिगड़ने लगी है। बिहार की नदियों में उफान की वजह से कई बांध और तटबंध टूट गए हैं, जिनकी वजह से अनेक रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। भारी वर्षा की वजह से राज्य में रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
बाढ़ के कारण इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य असम है। इसके नगांव जिले के राहा क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है, बाढ़ के पानी में कई स्कूल, जलापूर्ति परियोजना और अन्य सरकारी इमारतें जलमग्न हो गई हैं। इस क्षेत्र की नदियों- बोरपानी, कपिली, कलंग का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि यहां के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें मगगांव, आमतला, कमरगांव आदि शामिल हैं।
बाढ़ के कारण असम के लगभग 50,000 लोग प्रभावित हुए हैं। उनके खेत जलमग्न हो गए हैं। कई लोग वर्तमान में शेल्टर होम में रह रहे हैं और सरकार स्थानीय लोगों को राहत सामग्री प्रदान कर रही है। राज्य में बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मृत्यु के साथ, कुल मौतों की संख्या 96 हो गई है। असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है।
बिहार में भी भारी बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार में बाढ़ के कारण दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 15,000 से अधिक लोग शेल्टर होम में रह रहे हैं। वहीं अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने बताया, बिहार में बाढ़ के कारण 10,61,152 लोग प्रभावित हुए हैं और 15,956 लोग शेल्टर होम में रह रहे हैं। राज्य में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की 22 टीमें तैनात की गई हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!