कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर और ट्रे में नवजात को लेकर भटकता रहा दंपति, इलाज नहीं मिलने पर मासूम की मौत

पटना| अस्पताल को ही उपचार की जरूरत है। जी हां, बिहार के बक्सर जिले के सदर अस्पताल में व्यवस्था ऐसी है कि मरीज को अपनी जान की रक्षा के लिए ऑक्सीजन का सिलेंडर अपनी पीठ पर लेकर चलना पड़ता है। यह वाकया है बक्सर के सदर अस्पताल का, जहां गुरुवार (23 जुलाई) को एक दंपत्ति अपने नवजात की प्राण रक्षा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए और नवजात बच्चे को ट्रे में लिए हुए डॉक्टर से दिखाने के लिए घूम रहा था। डॉक्टर ने बेड तक जाकर उन्हें देखना मुनासिब नहीं समझा और वह घंटों चक्कर काटता रहा। आखिरकार समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण इस नवजात की मौत हो गई। 

बताया जाता है कि राजपुर थाना क्षेत्र के सखुआना गांव के सुमन कुमार की पत्नी का प्रसव होना था। परिजन प्रसूता को लेकर चौसा अस्पताल पहुंचे थे। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। हालांकि परिजन प्रसूता को लेकर चौसा स्थित किसी निजी क्लिनिक में पहुंच गए। जहां पर प्रसुता का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

परिजनों ने बताया कि उक्त निजी अस्पताल के द्वारा ऑक्सीजन सिलेण्डर लगा कर रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। सवाल है कि ऐसे लापरवाह निजी क्लिनिक संचालन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कब कार्रवाई करेगा। बता दें कि इससे पूर्व भी कई ऐसे ही निजी क्लिनिकों में प्रसव के दौरान मरीजों को अपने जान से हाथ भी धोना पड़ा था। घटना होने के बाद कई निजी क्लिनिक संचालक बोर्ड पर नाम बदल कर दूसरी जगह पर अपना धंधा चलाते है। नवजात की मौत के बाद सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!