भारत से भूटान के लिए चलेगी ट्रेन, आसान हो जाएगा सफर

भारतीयों के लिए अब भूटान जाना और आसान हो सकता है. पड़ोसी देश भूटान से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुजनई-न्योनपेलिंग रेल लिंक बनाने को लेकर सर्वे पूरा कर लिया है. सर्वे के बाद अगर रेलवे लाइन को हरी झंडी मिल जाती है तो जल्द ही भारत से भूटान का सफर ट्रेन से किया जा सकेगा.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्री पीयूष गोयल हाल ही में भूटान-भारत स्टार्ट अप समिट 2020 के सिलसिले में भूटान पहुंचे थे. भारतीय रेलवे की एक टीम भी भूटान का दौरा करेगी और वहां के खदान विभाग के साथ गिट्टी के निर्यात को लेकर एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) को अंतिम रूप देने पर चर्चा करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने पांडू, जोगीगोपा और अगरतला पर नए ट्रांजिट कस्टम रेलवे को लेकर अधिसूचना जारी करने पर भी चर्चा की.

भारत-भूटान के अलावा, उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों को रेलवे रूट के जरिए बांग्लादेश से भी जोड़ा जाएगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में ऐलान किया था कि बांग्लादेश और उत्तर-पूर्वी भारत के बीच 2021 के अंत तक रेलवे लाइन बनकर तैयार हो जाएगी. उन्होंने बताया था कि त्रिपुरा के अगरतला से बांग्लादेश के आखुरा के बीच रेल लाइन का निर्माण होने के बाद 2022 में पहली ट्रेन चलाई जाएगी.

फिलहाल भूटान जाने की क्या है व्यवस्था?

भारत से भूटान तक आप फ्लाइट और रोड दोनों रास्तों से जा सकते हैं. अगर आप फ्लाइट से भूटान जाना चाहते हैं तो भूटान एयरलाइंस से जाएं. ये आपको भूटान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पारो तक पहुंचाएगा.

अगर आप रोड ट्रिप करना चाहते हैं तो आपको भारत-भूटान सीमा पर स्थित भूटानी शहर फुनशेलिंग से टूरिस्ट परमिट लेना होगा. इसके लिए आपके पास पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!