मास्क एन 95 के बाद, अब किसकी बारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार और ऑल इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएफआर) ने एन 95 मास्क को पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी बताया। मंत्री, अधिकारी देशभर के सारे अस्पतालों, डॉक्टरों और आम लोगों ने अरबों रुपए के एन 95 मस्क खरीद लिए। अब केंद्र सरकार तथा इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च कह रही है, कि यह वायरस को रोकने में कारगर नहीं है। आम आदमी यह नहीं समझ पा रहा है, कि वह सरकार की किस बात को माने और किस बात को नहीं माने। मास्क नहीं लगाने पर पुलिस सड़कों पर वसूली कर रही है। सरकार की बात मानकर महंगे एन 95 मास्क लोगों को असानी से नहीं मिले, तो ब्लैक में खरीदें। अब एक ही झटके से सरकार ने कह दिया कि इससे कोरोना संक्रमण रोक पाना संभव नहीं है।
अब लोगों के मन में यह जिज्ञासा है, कि सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर भी कोरोना संक्रमण को रोकने में सक्षम है, या नहीं। अब यह कहा जाने लगा है, कि कोरोना का संक्रमण हवा के माध्यम से फैल रहा है। कोरोना को लेकर जिस तरह आईसीएमआर की आड़ लेकर केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा आम लोगों पर कहर बरपाया जा रहा है। भय, जुर्माने और लॉक डाउन की जो बहार भारत में फैली है। उससे आम आदमी अब भयभीत हो गया है। इतने सारे भय, आम आदमी के दिमाग में डाल दिए गए हैं। जिससे अब लोग मानसिक रूप से बीमार भी हो रहे हैं वहीं आईसीएमआर की आड़ लेकर दवा कंपनियां और मास्क सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां रातों-रात करोड़पति और अरबपति बन रही हैं। आम लोगों के मन में अब सरकारों के प्रति भरोसा खत्म हो रहा है, गुस्सा बढ़ रहा है। इस तरफ भी सरकारों को ध्यान देना जरूरी हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!