बाढ़ व कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करें भाजपा नेता और कार्यकर्ता: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं को बाढ़ व कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने को कहा है। हर जिले में टास्क फोर्स बनाकर लोगों की सेवा व सहायता करने का टास्क सौंपा। 

शुक्रवार को वर्चुअल बैठककर पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष समेत प्रदेशस्तरीय नेताओं को संगठन को और सक्रिय करने को कहा। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में अभी कोरोना के साथ ही बाढ़ का भी प्रकोप है। सरकार के स्तर पर काम हो रहा है, लेकिन पार्टी स्तर पर भी काम हो। इसके लिए जिलास्तर पर टास्क फोर्स बनाएं। यह महत्वपूर्ण कार्य है। पार्टीजन कोरोना से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाएं। बाढ़ की विभीषिका में पुरी मुस्तैदी के साथ जनता के साथ सहयोग करें। संगठन का भी काम करें। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार भाजपा की टीम पूरे मनयोग से तीनों फ्रंट पर कार्य करे, क्योंकि कोरोना, बाढ़, वज्रपात के कारण बिहार की जनता परेशान है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने देगी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि बाढ़ और कोरोना से निपटने के लिए जिलास्तर पर टास्क फोर्स बनाए जाएंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों में स्वयंसेवक की भांति अपना सहयोग करेंगे। मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह के अनुसार इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र ,सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे व गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, विधान पार्षद संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा समेत सभी पदाधिकारी शामिल हुए। संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरासिया ने किया। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!