सूचना और प्रसारण मंत्रालय का सुझाव, अगस्त से खोले जाएं सिनेमाघर

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुझाव दिया है कि पूरे देश में अगस्त से सिनेमाघरों को दोबारा खोलने की अनुमति दी जाए। मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने यह बात सीआईआई मीडिया कमिटी को शुक्रवार को बताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गृह सचिव अजय भल्ला से इस बारे में बात की है और वही इस पर आखिरी फैसला लेंगे।

खरे ने बताया कि उन्होंने सुझाव दिया है कि जल्द से जल्द कम से कम 1 अगस्त से पूरे देश के सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी जाए, नहीं तो 31 अगस्त तक यह अनुमति दे दी जाए। इसके लिए मंत्रालय ने एक सीट और एक रो खाली छोड़कर दर्शकों को बैठाने का सुझाव दिया है और इसे पूरे देश के सिनेमाघरों में सख्ती से लागू किया जाए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस फैलने के कारण मार्च के महीने से ही पूरे देश के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था और तब से ये लगातार बंद ही हैं।
खरे ने बताया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि गृह मंत्रालय की तरफ से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। इस मीटिंग में सनेमाघरों के मालिक भी मौजूद थे और उन्होंने इस सुझाव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केवल 25 पर्सेंट दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को चलाने से अच्छा है कि उन्हें बंद ही रखा जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!