80 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी ऑफिस को कर रहे मिस

नई दिल्ली । कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के चलते कई सेक्टर में अधिकारी-कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। खासतौर से आईटी सेक्टर के एम्प्लॉई तो घर से ही काम कर रहे हैं और उनके लिए ये स्थिति अगले और कुछ महीने जारी रहेगी। लेकिन वर्क फ्रॉम होम को लेकर हुए ताजा सर्वे के दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। सर्वे में पता चला है कि कर्मचारी अब ऑफिस जाकर काम करना चाहते हैं.. करीब 82 फीसदी कर्मचारी ऑफिस को मिस कर रहे हैं। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि लगातार 3 महीने से ज्यादा घर से काम करने के बाद अब ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस को मिस कर रहे हैं और ऑफिस जाकर काम करना चाह रहे हैं। जेएलएल सर्वे से मिले आंकड़े बताते हैं कि भारत में 82 फीसदी कर्मचारी ऑफिस से काम करने को मिस कर रहे हैं क्योंकि वे ऑफिस का जरुरी संवाद नहीं कर पा रहे हैं।

कोरोना ने शुरू किया वर्क फ्रॉम होम कल्चर
बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढऩे पर दुनिया भर में वर्क फ्रॉम होम कंसेप्ट शुरू हुआ था। शुरुआती चरण में एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में करीब 68 फीसदी कर्मचारी घर से काम करना शुरू हुए थे, जिनमें सबसे ज्यादा 81 फीसदी सिंगापुर का था। हालांकि लगातार 3 महीने से ज्यादा की अवधि घर से काम करने के बाद अब कर्मचारी इससे परेशान होने लगे हैं क्योंकि घर से ऑफिस का काम करने के दौरान वे जरूरी संवाद नहीं कर पाते हैं। भारत में ऑफिस को मिस करने वाले कर्मचारियों की तादाद करीब 82 फीसदी हो गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!