मध्य प्रदेश: 10 साल के बच्चे ने 30 सेकेंड में बैंक से चोरी किए 10 लाख रुपये

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद इलाके में एक 10 साल के बच्चे ने बैंक में 10 लाख चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह चोरी बैंक के सबसे व्यस्त समय में हुई। बताया जा रहा है कि 10 साल के बच्चे ने मात्रा 30 सेकेंड में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी भनक बैंक स्टॉफ और बैंक में मौजूद अन्य लोगों को भी नहीं लगी। इस मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा सुबह 11 बजे सहकारी बैंक में आता है। वह एक कैशियर के रुम में एंट्री करता है और काउंटर के सामने खड़े ग्राहकों को पता भी नहीं चलता कि उसकी नाक के नीचे चोरी हो रही है। बच्चे के लिए काउंटर डेस्क छुपने के लिए काफी था। इसके बाद वह तेजी से नोटों की गड्डी को एक थैले में गिरा देता है और बाहर निकल आता है। वह 30 सेकंड से भी कम समय में अंदर से बाहर आ जाता है। 

बच्चा जैसे ही चोरी करके दौड़ने लगाता है तो बैंक का अलार्म बज उठता है और बैंक का गार्ड उसके पीछे दौड़ता है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि बच्चे को 20 साल का कोई युवक निर्देश दे रहा था। यह युवक 30 मिनट तक बैंक के अंदर ही मौजूद था। जैसे ही उसने देखा कि एक कैशियर अपनी सीट से उठकर दूसरे कमरे में चला गया तो उसने नाबालिग को इशारा किया, जो बाहर खड़ा था। इसके बाद उस बच्चे ने काउंटर पर रखे नोटों के बंडल चुरा लिए और फरार हो गया।

नीमच के एसपी मनोज राय ने कहा कि नाबालिग आरोपी बहुत छोटा था इसलिए कैश काउंटर के सामने खड़े लोग उसे पैसे चुराते हुए नहीं देख सकते थे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने क्राइम स्पॉट की जांच की है। जावद पुलिस थाना प्रभारी ओपी मिश्रा ने कहा कि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि आदमी और लड़का अलग-अलग दिशाओं में भाग रहे थे। मिश्रा ने कहा कि कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में सड़क किनारे स्टॉल लगाने वाले कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। निजी सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना ​​है कि एक गिरोह ने कुछ दिनों के लिए बैंक की रेकी की और क्राइम करने के लिए नाबालिग को भेजा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!