डीजल दिल्ली से सटे शहरों नोएडा-गुरुग्राम-गाजियाबाद में 8 रुपये तक सस्ता


पूरे देश में सबसे महंगा डीजल राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि राजस्थान के जयपुर में बिक रहा है। हालांकि दिल्ली से सटे शहरों फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम की तुलना में दिल्ली में डीजल करीब 8 रुपये महंगा है। इस वजह से अब इसकी स्मगलिंग की जाने लगी है। लंबा रूट तय करने वाले ट्रक ड्राइवर दिल्ली में डीजल नहीं खरीदकर हर ट्रिप में करीब 6000 रुपये बचा रहे हैं। 6 जून को पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर था। तबसे अबतक दिल्ली में डीजल 11 रुपये 79 पैसे और पेट्रोल 9 रुपया 17 पैसा तक महंगा हो चुका है।

बता दें 15 जुलाई को जयपुर (राजस्थान) में डीजल 82.39 रुपये प्रति लीटर, दिल्ली में 81.18 रुपये लीटर, गाजियाबाद (यूपी) में 72.98 रुपये लीटर, गुरुग्राम (हरियाणा) में 73.31 रुपये प्रति लीटर और फरीदाबाद (हरियाणा) में 73.57 रुपये प्रति लीटर है। अगर दिल्ली के रेट से तुलना करें तो नोएडा से 8.05 रुपये, गाजियाबाद से 8 रुपये 20 पैसे, गुरुग्राम से 7 रुपये 87 पैसे और फरीदाबाद से 7 रुपये 87 पैसे लीटर डीजल दिल्ली में महंगा है। वहीं जयपुर से 1 रुपये 21 पैसा सस्ता है।

दिल्ली से कितना सस्ता है अन्य शहरों में डीजल का दाम

शहर का नामडीजल (रुपये/लीटर)दिल्ली के रेट से अंतर (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली81.180
नोएडा73.138.05
लखनऊ73.038.15
कोलकाता76.334.85
चेन्नै78.222.96
रांची77.074.11
पटना78.053.13
मुंबई79.41.78
फरीदाबाद73.577.61
गाजियाबाद72.988.2
गुरुग्राम73.317.87
जयपुर82.39-1.20

स्रोत: आईओसी

कीमत बढ़ने की ये है वजह

पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमतें 21 बार और डीजल की 26 बार रिवाइज हो चुकी हैं। इस दौरान दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में इजाफा ही हुआ। कीमतें बढ़ने से पहले दिल्ली में 6 जून को पेट्रोल 71.26 रुपये और डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर था। वहीं दिल्ली और राजस्थान में वैट बहुत अधिक है। दिल्ली सरकार ने 5 मई को डीजल पर लगभग 16.75% से 30% तक वैट बढ़ा दिया था, जो 250 रुपये प्रति किलोलीटर एयर एंबिएंस शुल्क के अतिरिक्त होता है। राजस्थान में डीजल पर वैट 22% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया। 

जयपुर में पेट्रोल 90 रुपये लीटर के करीब

शहर का नामपेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली80.43
नोएडा81.08
लखनऊ80.98
कोलकाता82.1
चेन्नै83.63
रांची80.29
पटना83.31
मुंबई87.19
फरीदाबाद78.88
गाजियाबाद80.95
गुरुग्राम78.64
जयपुर88.09

स्रोत: आईओसी

हरियाणा में डीजल पर राज्य-स्तरीय कर 16.4% या 9.20 रुपये प्रति लीटर है, जो भी अधिक हो इसके अलावा वैट पर 5% अतिरिक्त कर। पंजाब में 15.15% वैट प्लस वैट पर 10% अतिरिक्त कर, 1,050 रुपये प्रति किलोलीटर सेस और 10 पैसे प्रति लीटर शहरी परिवहन शुल्क है। उत्तर प्रदेश (यूपी) में डीजल पर वैट की दर 17.48% या 10.41 रुपये प्रति लीटर है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!