पायलट की बगावत के बीच राहुल गांधी का बयान- “जिसे जाना है, जाएगा! पार्टी छोड़ कर जाने वालों से घबराने की जरूरत नहीं”

नई दिल्ली: राजस्थान में सचिन पायलट समेत लगभग डेढ़ दर्जन कांग्रेस विधायकों की बगावत के बीच कांग्रेस छोड़ कर जाने वाले नेताओं को लेकर राहुल गांधी का कड़ा रुख सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जिसे जाना है जाएगा, पार्टी छोड़ कर जाने वालों से डरने की जरूरत नहीं है.

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी छोड़ कर जाने वालों से घबराने की जरूरत नहीं है, उल्टे ऐसे लोग युवा पीढ़ी के लिए रास्ते खाली कर रहे हैं. बैठक में मौजूद विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राहुल ने कहा, “जिसे जाना है, वो जाएगा.”

इस बैठक में राहुल गांधी के साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रभारी रुचि गुप्ता और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी मौजुद रहे, जो फिलहाल राजस्थान के राजनीतिक संकट के बीच जयपुर में हैं.

राहुल गांधी का यह बयान तब आया है जब कांग्रेस के अंदर से ही कई नेताओं ने सचिन पायलट को लेकर सहानुभूति दिखाई है. लेकिन राहुल का बयान पार्टी के सख्त रुख के अनुकूल ही आया है. कांग्रेस नेतृत्व ने सचिन को मनाने की कोशिश तो की लेकिन जब सचिन जिद पर अड़े तो कार्रवाई करने में देर नहीं लगाई.

सूत्रों के मुताबिक खुद राहुल गांधी ने भी सचिन से बात की. लेकिन पहले कार्रवाई और अब दो टूक बयान देकर राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि वह किसी नेता के दबाव में नहीं आने वाले. सचिन के बगावत के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस ने फिलहाल अपनी सरकार तो बचा ली है लेकिन पार्टी की खूब किरकिरी हुई है. इस हालात के लिए कई लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कमी को कारण मानते हैं.

कुछ महीनों पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी उपेक्षा का आरोप लगा कर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए और मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी चली गई.

अब अशोक गहलोत सरकार में उपेक्षा का आरोप लगाकर सचिन पायलट और उनके डेढ़ दर्जन विधायक दिल्ली-एनसीआर में जमें हुए हैं. मनाने के लिए राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सचिन पायलट से बात की. मान-मनौवल की कोशिशें नाकाम रहने के बाद कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया. उनके गुट के मंत्रियों को भी पद से हटाया गया गया और सचिन समेत सभी बागी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कांग्रेस अभी भी सचिन पायलट और उनके कैम्प के विधायकों को बिना शर्त साथ आने की अपील कर रही है. दूसरी तरफ सचिन कह रहे हैं कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके घर वापसी की संभावना भी कम लग रही है.

जहां तक एनएसयूआई की बैठक की बात है तो सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था के हालात काफी खराब होंगे. राहुल ने कहा कि उन्होंने फरवरी की शुरुआत में ही आर्थिक सुनामी की चेतावनी दे दी थी, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया. राहुल ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बिगड़ते हालात की वजह कोरोना तो है ही साथ ही इसके पीछे मोदी सरकार द्वारा लिए गए नोटबन्दी जैसे फैसले और गलत तरीके से लागू किया गया जीएसटी है. राहुल गांधी ने कांग्रेस के छात्र संगठन के नेताओं को आने वाले दिनों में मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद करने को कहा.

एनएसयूआई लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रही है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर कॉलेजों की सभी परीक्षाएं रदद् की जाए. इसको लेकर एनएसयूआई ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर ‘स्पिक अप इंडिया’ अभियान चलाया. राहुल गांधी ने इस अभियान की तारीफ की और छात्रों की आवाज उठाते रहने के निर्देश दिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!