तिरुपति ट्रस्ट ने 50 करोड़ के पुराने नोट बदलने के लिए सरकार से गुजारिश की

तिरुपति. नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हुए 500 और 1000 के नोटों का दान आज तक मंदिरों को मिल रहा है। आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में करीब 50 करोड़ के पुराने नोट पिछले कुछ महीनों में दान आए हैं। तिरुपति ट्रस्ट के चेयरमैन वाईवी सुब्बारेड्डी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर इन पुराने नोटों को बदलने की गुजारिश की है। 

कोरोना और लॉकडाउन के चलते तिरुपति मंदिर में दान में भारी कमी आई है। हालांकि, 11 जून से मंदिर खुलने के बाद से एक महीने में लगभग 17 करोड़ का दान मंदिर को मिला है। ये कोरोना से पहले आने वाले दान का 10 फीसदी भी नहीं है। ऐसे ट्रस्ट ने मंदिर को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए दान में आए 500 और 1000 के पुराने नोटों का सहारा लेने की योजना बनाई है। ये नोट नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद नोट बदलने की सभी समय सीमा खत्म हो जाने के बाद आए हैं। इन्हें संभालना भी ट्रस्ट के लिए एक बड़ा सिरदर्द है। 

मंदिर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये नोट एक लंबे समय में दान के जरिए इकट्ठा हो रहे थे। लॉकडाउन के कारण इसे लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया था। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि विशेष हालात को ध्यान में रखकर अगर ऐसा किया जा सकता हो, तो ये मंदिर के लिए काफी राहत भरा हो सकता है। हालांकि, मंदिर प्रशासन इस मुलाकात को लेकर अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। पीआरओ टीरवि के मुताबिक, ये अधिकारिक नहीं है। अभी इस मामले में कोई जानकारी जाहिर करने के लिए ट्रस्ट की ओर से नहीं कहा गया है। 

20 फर्जी वेबसाइट्स के खिलाफ एफआईआर

ट्रस्ट ने तिरुपति ट्रस्ट के नाम से चल रही करीब 20 वेबसाइट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये साइट्स दर्शन टिकट्स से लेकर होटल बुकिंग्स और ऑनलाइन हुंडी जैसे कामों में श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठ रही थीं। इन सभी साइट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर तिरुपति ट्रस्ट ने अपना टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इस पर ऐसी किसी भी साइट के बारे में श्रद्धालु शिकायत कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!