राजस्थान राजनीतिक संकट : सचिन पायलट का बड़ा ऐलान- नहीं जॉइन कर रहा हूं बीजेपी

राजस्थान में राजनीतिक संकट अभी थमा नहीं है। अब गेंद सचिन पायलट के पाले में है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट अब अपने अगले कदम का ऐलान कर सकते हैं। उनके बीजेपी में भी जाने की अटकलें हैं। दूसरी तरफ अशोक गहलोत के सामने अब भी अपने विधायकों को बचाए रखने की चुनौती है। 

सचिन पायलट ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस से निकाले जाने का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में पारित होने के बाद बुधवार को सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।

– सचिन पायलट ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा- नहीं जॉइन करने जा रहा हूं बीजेपी। पायलट ने कहा है कि वह अभी कांग्रेस में ही हैं। पायलट ने एनडीटीवी से कहा है कि उन्होंने अपने भविष्य को लेकर अभी फैसला नहीं किया है। 

आज मीडिया के सामने आएंगे पायलट: सचिन पायलट आज मीडिया के सामने आकर अपनी बात रख सकते हैं। माना जा रहा है कि वह अशोक गहलोत से मतभेद की वजहों और भविष्य के प्लान पर अपनी बात रख सकते हैं।

वसुंधरा राजे की अगुवाई में भाजपा की बैठक आज: राजस्थान के बदलते राजनीतिक हालात को देखते हुए भाजपा ने बुधवार को जयपुर में बैठक बुलाई है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे की अगुवाई में यह बैठक होगी। फिलहाल वह धौलपुर में हैं और बुधवार को उनके वापस आने के बाद यह बैठक शुरू होगी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बात पर करीब से नजर रखे हुए है कि कांग्रेस के कितने विधायक गहलोत के समर्थन में हैं और कितने पायलट के।

कांग्रेस ने कल पायलट को पद से हटाया
कांग्रेस ने मान-मनौव्वल की सभी कोशिशें नाकाम होने के बाद सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मंगलवार को हटा दिया। पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पायलट समर्थक दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी बर्खास्त कर दिया। कांग्रेस के इस निर्णय के बाद पायलट के साथ सुलह सफाई की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। पायलट और उनके समर्थकों को एक और मौका देने के लिए पाटी ने मंगलवार को फिर विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में विधायकों ने अशोक गहलोत को अपना नेता मानते हुए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर मुहर भी लग गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!