अनोखी शादी:युवक ने की दो लड़कियों से शादी, एक गर्लफ्रेंड और दूसरी माता-पिता की ढूंढी लड़की

मध्य प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने अनोखी शादी की। उसने एक ही शादी समारोह में दो युवतियों से शादी की, जिसमें एक उसकी गर्लफ्रेंड थी और दूसरी उसके माता-पिता की पसंद की गई लड़की। इस शादी समारोह के दौरान कई ग्रामीण और परिवार के लोग मौजूद रहे।

राज्य के बैतूल के रहने वाले संदीप उइके ने 8 जुलाई को जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में यह शादी की। अब जिला प्रशासन इस बात की तफ्तीश कर रहा है कि आखिर यह हुआ कैसे। जानकारी के अनुसार, केरिया गांव के रहने वाले संदीप की शादी जिन दो लड़कियों से हुई है, उसमें एक होशंगाबाद जिले और दूसरी कोयलारी गांव की रहने वाली है। 

उइके होशंगाबाद की युवती से तब संपर्क में आया, जब वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा था। संदीप के माता-पिता ने उसकी शादी परिवार वालों की पसंद से कराने के लिए कहा। इसके बाद मामला बढ़ा तो पंचायत बुलाई गई। यह तय हुआ कि यदि दोनों युवतियां संदीप के साथ रहने की लिए राजी हैं तो फिर उनकी शादी करा दी जाएगी। इसपर दोनों ने सहमति जता दी।

शादी समारोह केरिया गांव में आयोजित किया गया था। समारोह में शामिल होने वालों में दूल्हा और दोनों दुल्हनों के परिवार के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष और शादी के साक्षी मिश्रीलाल परते ने कहा कि तीनों परिवारों को कोई आपत्ति नहीं थी और उन्होंने खुद ही शादी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!