इंदौर:परदेशीपुरा चौराहा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अस्पताल

इंदौर. जिले में कोरोनावायरस के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। परदेशीपुरा चौराहा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। सांवरे और देपालपुर में भी काेरोना के नए मरीज सामने आए है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 44 नए मरीज मिलने से इंदौर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5087 हो गई है।

गुरुवार रात आई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार सांवेर के पुवाल्डा हप्पा और अर्जुन बड़ौद में दो-दो कारोना मरीज मिले है। वहीं देपालपुर के वार्ड-5 में भी एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके अलावा पिपलियाराव, आदर्श मोहल्ला, गांव भगोरा, सिंगापुर टाउनशिप, तलावलीचांदा, श्रीराम कॉलोनी एमआर-9, महल वाटिका, बेलमोंट पार्क, निरंजनपुर और खजुरिया जैसे नए क्षेत्रों में भी कोरोना का एक-एक मरीज मिला है। 

इसके अलावा बजरंग नगर में 5, काछी मोहल्ले में दो, छाटी ग्वालटोली में 3, नंदानगर में दो, गौरी नगर में 2 और शिवाजी नगर में रहने वाले तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह वह क्षेत्र हैं जहां दो दिन पहले नए मरीज मिले थे और जिनके परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

98943 सैंपलों की काेरोना जांच की जा चुकी है 

गुरुवार रात को 1461 सैंपलों की जांच की गई, जनमें से 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, तीन मरीजों के मौत की भी पुष्टि की गई। हालांकि 1399 लोग निगेटिव पाए गए। चार रिपीट पाॅजिटिव आए, जबकि 14 सैंपल खारिज कर दिए गए। जिले में अब तक 98943 सैंपलों की काेरोना जांच की जा चुकी है इनमें से 5087 सैंपल पॉजिटिव मिले। वहीं, 258 मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है, जबकि 3946 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी जिले में 883 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!