जबलपुर : चचेरे भाई पर किया चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद करते हुए रविवार (5 जुलाई) शाम एक युवक ने अपने चचेरे भाई के पेट में चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित आकाश सोनी निवासी दीक्षितपुरा मंजू तेली की गली ने बताया कि वह सुनार की दुकान पर काम करता है। रविवार शाम को लगभग 4 बजे वह भाई मोनू, जीजा गज्जू के साथ आरोपी लालू निवासी फूटाताल के घर पर खाना खा रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर लालू ने चाकू से आकाश पर हमला कर दिया।

इस दौरान वहां पर मौजूद उसके भाई मोनू एवं जीजा गज्जू ने बीच बचाव किया, जिसके बाद वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब रहा, लेकिन कुछ दूर आने के बाद वह गश खाकर गिर गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

वहीं, मामले को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर द्वारा थाना प्रभारी हनुमानताल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!