सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं रश्मि देसाई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपतू की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुराने वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में रश्मि देसाई काफी इमोशनल हो गईं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की पक्की दोस्त थीं रश्मि देसाई। लेकिन एक समय के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करनी कम कर दी थी। शायद व्यस्त रहने के चलते दोनों एक-दूसरे के टच में नहीं रहे थे। रश्मि देसाई का कहना है कि इंडस्ट्री ने एक हीरे को खोया है। सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे। 

रश्मि कहती हैं कि कई बार, रिएलिटी मोह-माया की तरह लगती है। इसे हम इंसान ही बनाते हैं। सुशांत की मैं बहुत करीबी और पक्की दोस्त हुआ करती थी। लेकिन कुछ समय बाद हम दोनों एक-दूसरे के टच में नहीं रहे। वह बॉलीवुड में अपने काम में व्यस्त हो गए और मैं अपने शोज़ में। लाइफ में सुशांत बहुत बेहतर कर रहे थे। हम सभी को उनपर गर्व था। मेरे लिए सुशांत बात करने के लिए एक सब्जेक्ट नहीं है। मेरे दिल में उसके लिए जो प्यार और इज्जत रही मैं उसके बारे में इस समय बात नहीं कर पाऊंगी। मेरे लिए सुशांत का चले जाना काफी पर्सनल लॉस है। 

सुशांत को याद करते हुए रश्मि देसाई इमोशनल हो गईं। रश्मि ने कहा कि लोग अब सुशांत के बारे में बात कर रहे हैं जब वह चला गया। वह बहुत शानदार एक्टर था और एक अच्छा इंसान भी। इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड एक्टर को खोया है और लोग इसके बारे में जल्द ही अहसास करेंगे। हर कोई हीरो मटीरियल नहीं होता। हर कोई  हैंडसम होने के साथ बुद्धिमान नहीं होता। लेकिन सुशांत ये दोनों थे। पर वक्त ने दगा दे दिया। एक इंसान के तौर पर मैं जानती हूं कि वह बहुत अच्छे इंसान थे। इंडस्ट्री का लॉस हुआ है। 
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत पर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी तक करीब 29 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह Asphyxia आई है। इसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाना। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी। उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!