MP के ग्वालियर में मास्क न पहनने वालों को अनोखी सजा, अस्पताल में करना होगा काम

कोरोना काल में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यदि कोई शख्स बिना मास्क लगाए सार्वजनिक जगह पर दिखाई देता है तो फिर उसको अस्पताल में काम करना होगा। इसके अलावा उसकी ड्यूटी तीन दिनों तक पुलिस चेक पोस्ट पर भी लगाई जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए नियमों का पालन नहीं करने की वजह से फाइन भी लगाया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की ‘किल कोरोना’ अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद रविवार को मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया कि जो लोग बिना मास्क के पाए गए या सार्वजनिक स्थानों पर कोरोनो वायरस के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें न केवल जुर्माना भरना होगा, बल्कि उन्हें अस्पतालों और कोरोना मरीजों की जांच करने वाली क्लीनिकों में तीन दिनों के लिए वॉलेंटियर के रूप में काम करना होगा।

कलेक्टर ने कहा, ‘अन्य राज्यों, इंदौर, भोपाल से आने वाले लोगों की सीमा पर जांच की जाएगी।’ मध्य प्रदेश सरकार ने ‘किल कोरोना’ नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की है, जिसके तहत वह कोरोना मरीजों को सामने लाने के लिए डोर-टू-डोर टेस्टिंग कर रही है।

गौरतलब है कि रविवार को ग्वालयिर में कोरोना वायरस के 51 मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 528 हो चुकी है। 

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!