दिल्ली से कई शहरों के लिए नई विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से नई छह विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है। भारतीय रेलवे ने गृहमंत्रालय को करीब 40 जोड़ी नई विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने पर इन्हें जल्द ही चलाए जाने की घोषणा होने की संभावना है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रेनों को चलाए जाने से पहले इन रूट पर यात्रियों की संख्या, स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण से बचाव और जांच के पर्याप्त साधन, खर्च आदि पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। स्टॉपेज व रूट के बारे में कोई भी अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। 

पर्याप्त इंतजाम होंगे  
विशेष ट्रेनों को नियमित सेनेटाइज किया जाएगा। स्टेशनों पर यात्रियों को 90 मिनट जल्दी पहुंचाना होगा। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्टेशनों पर हैंड सेनेटाइजर मशीन लगाई गई हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। 

120 दिन आगे की टिकट
बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों में 120 दिन आगे तक की यात्रा के लिए टिकट बुक हो सकेगा। साथ ही ट्रेनों में तत्काल कोटे में भी कुछ सीटें रखी जा सकती हैं। इससे पहले 12 मई से 15 जोड़ी विशेष राजधानी ट्रेनें, जबकि 1 जून से 100 जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। 

संभावित ट्रेन  
नई दिल्ली-अमृतसर 
पुरानी दिल्ली- फिरोजपुर  
दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर 
दिल्ली- भागलपुर
नई दिल्ली-चंढ़ीगढ़ 
दिल्ली-गाजीपुर सिटी ट्रेन का बलिया तक विस्तार 

दिल्ली को आने वाली 
जोधपुर- दिल्ली
कामख्या- दिल्ली
डिब्रूगढ़- नई दिल्ली 
गोरखपुर- दिल्ली 
इंदौर- नई दिल्ली 
मुजफ्फपुर-आनंद विहार, कोविड कोच के चलते यह ट्रेन पुरानी दिल्ली तक जाएगी  
हबीबगंज- नई दिल्ली 
लखनऊ- नई दिल्ली 
मधुपुर- पुरानी दिल्ली 

वाया दिल्ली होकर गुजरने वाली 
कोटा-देहरादून- नंदा देवी 
डिब्रूगढ़- अमृतसर
डिब्रूगढ़- लालगढ़
मुजफ्फरपुर- पोरबंदर 
यशवंतपुर- बीकानेर

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!