मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है: सविता गोलकीपर भारतीय महिला हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती चाहती हैं। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम साल 2016 के रियो ओलंपिक में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। सविता ने हॉकी इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा, ‘मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है। मैं टोक्यो ओलिंपिक में अपनी टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं ताकि हम रियो ओलिंपिक की गलतियों को भुला सकें। उस समय हम बिल्कुल नए थे और हमने गलतियां कीं पर टोक्यो में अगले साल होने वाले ओलंपिक में जीत दर्ज कर हमारे पास इतिहास बनाने का अच्छा अवसर है।’
भारतीय टीम अभी एफआईएच विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। पिछले 12 साल से भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी रहीं सविता ने कहा कि करियर की शुरुआत में उसमें इतना आत्मविश्वास नहीं था जितना अब है। उन्होंने कहा, ‘शुरूआत में दूसरों की तुलना में मेरा आत्मविश्वास और खेल को लेकर जुनून कम था पर समय के साथ खेल से मेरा प्यार बढ़ता चला गया और मेरा मानना है कि अभी मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शेष है।’ भारतीय हॉकी टीमें कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान यहां के साई सेंटर पर थीं। सविता ने कहा कि इस समय में उन्होंने दूसरी टीमों के खेल का भी आंकलन किया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान हुए ब्रेक से उनमें संयम आया इसके साथ ही उन्हें जिंदगी में छोटे छोटे पलों में खुशी ढूंढने की कीमत समझ में आई। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!