नीलामी में मालामाल हुए पंत, बने सबसे महंगे खिलाड़ी, देखें सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वालों की लिस्ट

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की बंपर शुरुआत हुई है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हम यहां आपको आईपीएल 2025 और नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे।

कमिंस-स्टार्क पर हुई थी नोटों की बारिश

आईपीएल 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी और दोनों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था और वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।

नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था।

आईपीएल 2025 के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ीकितने में खरीदा (करोड़ रु)टीम
ऋषभ पंत27लखनऊ सुपरजायंट्स
श्रेयस अय्यर26.75पंजाब किंग्स
अर्शदीप सिंह18पंजाब किंग्स
युजवेंद्र चहल18पंजाब किंग्स
जोस बटलर15.75गुजरात टाइटंस

आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमकितने में खरीदा (करोड़ रु)साल
ऋषभ पंतलखनऊ सुपरजाएंट्स27.002025
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स26.752025
मिचेल स्टार्ककोलकाता नाइट राइडर्स24.752024
पैट कमिंससनराइजर्स हैदराबाद20.502024
सैम करनपंजाब किंग्स18.502023
कैमरन ग्रीनमुंबई इंडियंस17.502023
बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्स16.252023
क्रिस मॉरिसराजस्थान रॉयल्स16.252021
निकोलस पूरनलखनऊ सुपरजायंट्स16.002023
युवराज सिंहदिल्ली कैपिटल्स16.002015
पैट कमिंसकोलकाता नाइट राइडर्स15.502020
ईशान किशनमुंबई इंडियंस15.252022
काइल जेमीसनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु15.002021
बेन स्टोक्सराइजिंग पुणे सुपरजायंट्स14.502017
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!