हम सब प्रदेश के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में आपका स्वागत है। ये एक परिवार है और आज से आप भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेकर इस परिवार के अभिन्न अंग बन गए हैं। अब हम सभी लोग एक टीम की तरह, मिलजुलकर आपके बदनावर विधानसभा क्षेत्र और पूरे प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
बदनावर के पूर्व विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह के नेतृत्व में बदनावर विधानसभा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल, धार सांसद श्री छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह, पूर्व विधायक श्री खेमराज पाटीदार, जिलाध्यक्ष श्री राजू यादव, महामंत्री श्री मनोज सोमानी, वरिष्ठ नेता श्री महेन्द्र सिंह चाचूबना, डॉ. प्रहलाद सिंह, श्री शकील खान, श्री रमेश धाडीवाल तथा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा आपका घर है और हम आपके भाई हैं : शिवराजसिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अच्छा फैसला लिया है और मैं आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं, बधाई देता हूं। श्री चौहान ने कहा कि आपके भाजपा में आने से हमारा परिवार बढ़ा है और उसे मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आपका घर है और हम आपके भाई हैं। श्री चौहान ने कहा कि अब हम मिलजुलकर, एक टीम की तरह जनता की सेवा करेंगे। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बदनावर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा और हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। कमलनाथ सरकार ने सबको धोखा दिया

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!