सुशांत के सुसाइड से टूट से गए हैं धोनी

सुशांत सिंह राजपूत का टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन था क्योंकि धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत ने ही धोनी का भूमिका निभाया था। इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय ने बताया है कि सुशांत के असमय संसार को अलविदा कह देने से धोनी टूट से गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। धोनी ने सुशांत के निधन पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 34 वर्ष के सुशांत ने अपने घर पर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ सुशांत के करियर की बेस्ट फिल्म थी। सुशांत ने इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा वाहवाही बटोरी थी।

नीरज पांडेय ने कहा, ‘मैं बोलने की स्थिति में नहीं हूं। मैं दोपहर बाद से ही मीडिया से लगातार बात कर रहा हूं मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैंने अपना एक नजदीकी खो दिया है। आपको जो पूछना है, जल्दी पूछिए। ‘ नीरज पांडे ने कहा, ‘माही भाई को फोन करने के अतिरिक्त मैंने उनके दो अच्छे दोस्तों मिहिर दिवाकर व अरुण पांडे को फोन किया। वे सभी इस समाचार से सदमे में हैं। माही भाई तो यह समाचार सुनकर जैसे टूट से गए हैं। ‘

सुशांत ने 9 महीने में किरण मोरे से सीखी थी विकेटकीपिंग

सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की विकेटकीपिंग सीखने के लिए बहुत मेहनत की। उन्हें पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने मैदान पर धोनी की विकेटकीपिंग सीखने के लिए मोरे के साथ 9 महीने बिताए थे। इस फिल्म के निदेशक नीरज पांडेय ने रविवार दोपहर को धोनी को फोन कर सुशांत के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!