महिलाओं ने कंटेनमेंट क्षेत्र के हटाए बेरीकेट


 उज्जैन : वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है जिसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज आने से दहशत दिखाई दे रही है वही कंटेनमेंट एरिया को लेकर भी लोगों को परेशानी होना पड़ रहा है। सुबह कुशलपुरा में महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कंटेंटमेंट क्षेत्र के बेरीकैट्स हटाकर प्रतिबंधित क्षेत्र को खोल दिया।
जिला प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीज के सामने आने पर उसके घर के आसपास का क्षेत्र प्रतिबंधित कर कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है। ऐसा ही एक प्रतिबंधित क्षेत्र कुशलपुरा में पिछले 21 दिन पूर्व एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद घोषित किया गया था। क्षेत्र कंटेनमेंट बनते ही आसपास के कई लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। 21 दिनों का समय बीतने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि उनके क्षेत्र को खोल दिया जाएगा। सोमवार शाम प्रशासन और नगर निगम की टीम कुशलपुरा पहुंची थी जहां आसपास की गलियों में बने कुछ कंटेंटमेंट एरिया को खोल दिया गया। लेकिन कुशलपुरा की एक गली में पूर्व में पॉजिटिव आए परिवार की एक महिला में कोरोना के पुष्टि होने पर उक्त क्षेत्र को प्रतिबंधित ही रखा गया। जिसको लेकर आज सुबह उक्त क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया में लगे बैरिकेड हटा दिए रास्ता खोल दिया। महिलाओं का कहना था कि पहले ही 2 माह से अधिक समय उन्हें घरों में रहते हो गया है। पिछले 1 माह से कंटेनमेंट क्षेत्र में रह रहे हैं यहां रहने वाले परिवार गरीब तबके के हैं पूरा क्षेत्र प्रतिबंधित होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। लोग काम धंधे पर नहीं जा पा रहे हैं उनके घरों में राशन खत्म हो चुका है। प्रशासन को कंटेंटमेंट एरिया का क्षेत्रफल कम करना चाहिए ताकि आसपास रहने वालों को परेशानी ना हो महिलाओं का गुस्सा भड़कने की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिलाओं व मौजूद भीड़ को समझा कर उनका गुस्सा शांत किया गया। वहीं परिस्थिति अनुसार कंटेनमेंट एरिया बनाए जाने की बात महिलाओं से कही गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!