मजदूरों से भरी हुई बस सागर जिले में बम्होरी गांव के पास पलटी

उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे के काररण बस में सवार दो दर्जन मजदूर घयाल हो गए, वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया हैं। बस हादसा सुबह 3:30 बजे बीना – मालथौन हाइवे के बम्होरी गांव के पास हुआ, यहां बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जनाकारी के अनुसार एमपी महाराष्ट्र बॉर्डर से बस क्रमांक से MP-37-P-0225 यूपी बॉर्डर अमझरा ललितपुर पर छोड़ने आ रही थी।

यूपी सीमा से 15 किलोमीटर दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मालथौन और खिमलासा थाना पुलिस, एसडीएम मनोज चौरसिया, तहसीलदार संदीप तिवारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और खुरई मालथौन और खिमलासा की 108 एम्बुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची है और घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। एक घायल मजदूर ने बताया कि हम सभी सो रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अचानक बस पलट गई। कुछ समझ ही नहीं आया कि ऐसा कैसे हो गया।

थाना प्रभारी शैलेंद्र रजावत ने बताया कि बस सीहोर से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही थी। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहवासी है। बस में करीब 60 मजदूर सवार थे, जिसमें चार पांच मजदूर ज्यादा चोटें आई है और बाकी सभी मजदूर स्वस्थ है। हादसे में सतीश पांडे, माधवप्रसाद कुशवाहा, इलाहाबाद, सम्भूनाथ, चुन्नीलाल, रविन्द्र वर्मा, सनोज मिश्रा, हंसराज राजपूत, रातनेश कुमार सहित 15 अन्य मजदूर घायल हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!