गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि होमगार्ड सैनिकों की एक जून 2020 से आगामी 6 माह के लिये बाध्यकाल ऑफ अवधि को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ एक हजार होमगार्ड के सैनिकों को मिलेगा। वे एक जून से आगामी 6 माह तक निरंतर कार्य कर सकेंगे।मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आगामी मानसून में बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के सैनिकों द्वार बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। कोरोना संकट काल में सैनिकों ने क्वारेंटाईन सेंटरों में बहुत मुस्तैदी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भविष्य में भी होमगार्ड सैनिकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिये जायेंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









