बैंक तीन दिन बंद रहेंगे

23 मई से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए आपके लिए यही बेहतर होगा कि बैंक से जुड़े अपने कामकाज आज ही निपटा लें, ताकि किसी मुसीबत में न फंसे। अमूमन एक साथ तीन दिन बैंक बंद नहीं होता है। बैंकिंग नियमों की अधिकारिक जानकारी के अनुसार बैंकों में सार्वजनिक अवकाश अधिकतम तीन दिन की हो सकती है। चौथे दिन हर हाल में बैंक खोलना ही होता है। इस बार हड़ताल अथवा अन्य बिना किसी बड़ी वजह के संयोगवश बैंकों में लगातार तीन दिनों की अवकाश की वजह से तालाबंदी हो रही है।दरअसल, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार काे बैंकिंग अवकाश है। 24 मई को रविवार का अवकाश और सोमवार को ईद-उल-फितर का अवकाश घोषित किया गया है।

इस तरह लगातार तीन दिन बैंकों के ताले नहीं खुलेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में मई महीने में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है। इस बीच आज सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर शनिवार 23 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की है। इस तरह से अगले तीन दिन तालाबंदी का असर खासतौर पर दिख सकता है।

ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण एटीएम में नकदी की किल्लत भी हो सकती है, इसलिए अगर पहले ही जरूरत के लिए पैसे निकालकर रख लें, तो ज्यादा बेहतर होगा। हालांकि, बैंक प्रबंधन एटीएम में पर्याप्त नगदी की आपूर्ति किए जाने का दावा कर रही है। लगातार तीन दिनों तक पड़ रहे बैंक अवकाश की वजह से आज ज्यादतार बैंकों में आज ग्राहकों की भीड़ भी नजर आ रही है। मंगलवार को बैंक खुलने पर यह नजारा एक बार फिर दिख सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!