उपचुनाव:बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

भोपाल. मध्य प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी मैदान में उतर गई है. बहुजन समाज पार्टी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पार्टी सभी 24 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी. बीएसपी उपचुनाव में किसी तरीके का गठबंधन किसी पार्टी से नहीं करेगी. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अगले हफ्ते से दावेदारों के आवेदन लेने का काम शुरू करेगी. आवेदनों के बाद चयनित उम्मीदवारों के नाम का पैनल पार्टी अध्यक्ष मायावती को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उसके बाद पार्टी सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी.

बीएसपी ने साफ कर दिया है इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस और बीजेपी को वॉकओवर नहीं देगी.

दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने दो सीटें जीती थी. एक सीट पर बीएसपी विधायक राम बाई ने दमोह के पथरिया जीत हासिल की थी. हालांकि बाद में पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते उनकी निलंबन की कार्रवाई की गई है. तो वहीं दूसरी सीट पर भिंड से संजीव सिंह कुशवाहा ने जीत हासिल की. बीएसपी ने 2018 के चुनाव के बाद सत्ता में आई कमलनाथ सरकार को बाहर से समर्थन दिया था. बीएसपी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से दो कदम दूर रही कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी ने अपना समर्थन दिया था. इसके अलावा कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने पर हुए उपचुनाव में बीएसपी में अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया था. लेकिन अब बदले सियासी घटनाक्रम के बीच बीएसपी ने सभी 24 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की तैयारी कर ली है.

प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके में बीएसपी का खासा दबदबा है. यहां कई बार पार्टी विधानसभा चुनावों में प्रदेश के मुख्य सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस के लिए सिरदर्द साबित हो चुकी है. और ऐसे में इस बार होने वाले उपचुनाव में ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर बीएसपी का बड़ा रोल होगा. हालांकि राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बीएसपी यदि सभी 24 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है तो इसका नुकसान कांग्रेस को ज्यादा हो सकता है. बीएसपी के उपचुनाव में उतरने के ऐलान के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बीएसपी का चुनाव लड़ने का फैसला उनकी पार्टी का फैसला है. लेकिन बीएसपी चुनाव मैदान में उतरती है तो यह सबको पता है कि हाथी की चाल में किस को रौंदा जाएगा

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!