COVID-19 से मौतों पर कमेटी ने सौंपी ऑडिट रिपोर्ट

भोपाल में COVID-19 से मौतों पर कमेटी ने सौंपी ऑडिट रिपोर्ट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भोपाल:कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण भोपाल (Bhopal) में मौत के बढ़ते आंकड़े को देखकर कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है. ऑडिट में ये खुलासा किया गया है कि भोपाल में मरने वाले पांच में से एक व्यक्ति में कोई बीमारी नहीं थी. दरअसल, भोपाल में कोरोना से हुई मौत (Corona Virus Death) का ऑडिट करने के लिये कलेक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. इस टीम को राजधानी भोपाल में हुई मौत के कारणों की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक बिना किसी बीमारी के जो मरीज अस्पताल में एडमिट हैं, वो भर्ती होने के 37 घंटे के बाद दम तोड़ते जा रहे हैं. जो मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं उनकी अस्पताल में भर्ती होने के 63 घंटे के अंदर मौत हो जा रही है. ऑडिट की रिपोर्ट के हिसाब से जिन में कोई बीमारी नहीं है उन्हें भी कोरोना से बचकर रहने की जरूरत बताई गई है. ऑडिट की रिपोर्ट में बताया गया है जिनमें कोई बीमारी नहीं है उन्हें वायरस लगने के पांचवे दिन हॉस्पिटलाइज कराया गया. ऑडिट के नतीजों से पता चलता है कि जिन कोरोना संक्रमित मरीजों में पहले से कोई बीमारी थी या कोई मेडिकल समस्या चल रही थी वो लोग अस्पताल में भर्ती होने के लगभग 63 घंटे के अंदर हौसला हार गए. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अस्पताल में भर्ती होने के तीन घंटे के अंदर 23 फीसदी मरीजों को मृत घोषित कर दिया गया. जिससे विभिन्न गैस संगठन समुदायों में मौत के कारणों की निगरानी और मामले का पता लगाने का एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये ऑडिट बताता है कि जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी नहीं है, उन्हें भी कोरोनावायरस के लक्षणों के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है.

कोरोनावायरस की ऑडिट रिपोर्ट

कोरोनावायरस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार दो मरीजों को अस्थमा था, 34 में से 12 को हाई बीपी था, तीन में ऑन्कोलॉजिकल स्थितियां थीं, दो में उम्र संबंधित मुद्दे थे, सात को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज थी, एक व्यक्ति को तपेदिक (टीबी) था, एक में न्यूरोलॉजिकल मुद्दे थे और तीन मामलों में हृदय संबंधी समस्याएं थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!