मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से चर्चा करने के बाद उन्हें अभिभाषण के लिए धन्यवाद दिया है। मुलाकात करने के बाद राजभवन से बाहर निकले कमलनाथ ने कहा की मैंने अभी राज्यपाल से वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की है और बजट सत्र में उनके अभिभाषण पर उन्हें धन्यवाद अर्पित किया है।
सीएम ने कहा कि मैंने उन्हें कहा है कि संविधान के दायरे व नियम प्रक्रिया के तहत हम हर चीज में राजी हैं।भाजपा बार-बार कहती है कि हमारे पास बहुमत नहीं है , फ्लोर टेस्ट की माँग करती है तो हम ने उन्हें कहा था कि भाजपा को लगता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है तो उन्हें अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए।आज वो लाये हैं , उन्होंने स्पीकर के सामने प्रस्ताव पेश किया है।हम अपना बहुमत साबित करेंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि 16 बंधक विधायक को भी सामने लाना चाहिए, उन्हें भी स्वतंत्र करना चाहिए। बहुमत को लेकर कोई कुछ भी कहे, हमारे पास आज बहुमत है और हम उसे साबित भी करेंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









