एक तरफ बीजेपी कांग्रेस के बागी विधायकों को अपनी ओर करने की जी तोड कोशिश में जुटी हुई है वही मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढाने में लगे हुए है।
एक बार फिर नारायण त्रिपाठी ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों और बीजेपी में खलबली मचा दी है। त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं सीएम कमलनाथ के कामों की तारीफ करते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बने रहने का दावा किया है। आज मीडिया से चर्चा करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि मैहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहा हूं, मैहर को जिला बनाने की मांग है। मेरी राजनीति मैहर की जनता और मां शारदा के आशीर्वाद से चलती है, क्षेत्र के लिए विधायकी भी छोड़ चुका हूं। त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के कामों की तारीफ करतें हुए कहा कि अच्छा काम कर रहे हैं। पहले लाखों रुपए के बिल आते थे अब 100 रूपये के बिल आ रहे हैं। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी 3 दिन में चैथी बार कमलनाथ से मिले। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









