सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा में तत्काल फ्लोर टेस्ट कराने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की याचिका पर मंगलवार को कमलनाथ सरकार को नोटिस भेजा। मामले की सुनवाई अब बुधवार सुबह साढ़े दस बजे होगी।
इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार जरूर गिरेगी। आज भाजपा के पास सरकार बनाने योग्य नंबर हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित किए जाने के निर्णय को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शिवराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की थी कि राज्यपाल लालजी टंडन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष को 12 घंटे के भीतर एक फ्लोर टेस्ट आयोजित करने का आदेश दिया जाए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









