इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने नई व्यवस्था को लांच किया है। सिटीजन काॅप के जरिए क्यूआर कोड को उसमें ऐड कर ट्रैफिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आम व्यक्ति की परेशानी या अन्य ट्रैफिक संबंधी जानकारी क्यूआर कोड के जरिए मिल सकती है।
इस कोड का आज इंदौर डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में लांच किया। इसमें अभी चार चैराहों को चिन्हित किया गया है, जिसमे पलासिया रीगल हाई कोर्ट और इंद्रप्रस्थ चैराहे को चिन्हित किया गया है, जहां क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसमें पुलिसकर्मी अपनी-अपनी आने जाने की उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। वही आम व्यक्ति भी क्यूआर कोड के जरिए यह जानकारी ले सकता है कि इस चैराहे पर इस समय कौन पुलिसकर्मी या अधिकारी तैनात है। वह उसकी शिकायत भी कोड के जरिए अधिकारियों को कर सकता है। वहीं सीसीटीवी अपलोडिंग की जानकारी इस एप के माध्यम से ली जा सकती है। साथ ही साथ शहर में लगने वाले देर शाम ट्रैफिक जाम की व्यवस्था को भी बेहतर रूप से सुचारू करने के लिए यह फायदेमंद साबित होगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









