देश और दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर इंदौर स्वास्थ विभाग हाई अलर्ट पर है। इंदौर में कोरोना वायरस को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है। कोरोना वायरस के डर के चलते इंदौर में दो अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 14 और 18 व निजी अस्पतालों में 110 से ज्यादा बेड कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए सुनिश्चित किए हैं।
इंदौर में कोरोना वायरस को लेकर तीन अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए है। वही कोरोना वायरस को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इंदौर से अब तक 7 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके थे, जिनमें से ज्यादातर सैंपल नेगेटिव आए हैं। वही इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के साथ ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी है। यहां जल्द ही आईफा अवार्ड भी होना है, ऐसे में हजारों लाखों लोग विदेशों से देश में आने की संभावना जताई जा रही है, जिसको लेकर स्वास्थ विभाग पुख्ता इंतजाम रखने की बात कह रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में स्वास्थ विभाग के दावे जमीनी आधार पर कितने सटीक बैठ पाते हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









