इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में पिछले दिनों ग्वालियर के जेवरात व्यापारी के कर्मचारियों के साथ 81 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जांच के दौरान बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भागते हुए कैद हुए थें। पुलिस ने जांच के दौरान जेवरात व्यापारी के दो कर्मचारियों के साथ लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुढ़े दो आरोपी अभी फरार है जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाष कर रही है।
ग्वालियर के जेवरात व्यापारी राजेन्द्र गुप्ता के दो कर्मचारी सत्येन्द्र और हेमंत इंदौर के गोराकुंड चैराहे स्थित गजानन टावर में रुकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके पास 81 लाख से भरा नगदी का बैग भी था, लेकिन दोनों ही कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा और अपने साथ अन्य साथियों को घटना में मिलाया। जैसे ही दोनों कर्मचारी टावर के अंदर पहुंचे वैसे ही नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ लूट कर ली। जांच के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। वही 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इसमें दो आरोपी जेवरात व्यापारी के कर्मचारी हैं, जिन्होंने इस पूरी लूट की घटना का षडयंत्र रचा। इनके कब्जे से पुलिस ने 63 लाख रूपये जब्त किए है। पुलिस 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









