मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायें – कमिश्नर श्री त्रिपाठी

कमिश्नर आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज एमवाय अस्पताल सभाकक्ष में एमवाय अस्पताल के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने कहा कि एमवाय अस्पताल में निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं होना जरूरी है। यहाँ पर सभी मरीजों को हर तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य और खरीदी टेण्डर कोटेशन के जरिये नियमानुसार की जाये। उन्होंने एमवाय अस्पताल की कंडम सामग्री को राइटऑफ करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट के कायाकल्प का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा 31 मार्च से पूर्व पूरा कर लिया जाये।
बैठक में पार्किंग, ग्रीन एरिया, सीवर लाइन के कायाकल्प के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने कहा कि एमवाय अस्पताल का प्रवेश द्वार निजी अस्पतालों (टाटा मेमोरियल या बाम्बे अस्पताल) जैसा होना चाहिये, क्योंकि फर्स्ट इम्प्रेशन इज़ लास्ट इम्प्रेशन। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एमवाय अस्पताल में अब पैरामेडिकल स्टाफ के एप्रन सफेद के बजाय अलग-अलग वर्ग के कर्मचारियों की अलग-अलग रंग की एप्रन होगी तथा मरीजों के बिस्तर की चादर हफ्ते में एक दिन सफेद बाकि छ: दिन रंगीन बिछायी जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा खुले में भोजन के वितरण पर रोक जारी रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!